हैदराबाद में लिफ्ट से गिरकर शक्तिफार्म के युवक की मौत
रुद्रपुर। मजदूरी करने गए शक्तिफार्म के एक युवक सहित तीन मजदूरों की हैदराबाद में करीब 45 फीट की ऊंचाई से लिफ्ट से गिरकर मौत हो गई। अन्य दो मृतक लखीमपुर खीरी और पीलीभीत जिले के हैं।
आनंदनगर गांव निवासी नरेश राय पुत्र रमेश राय ने बताया कि उसका छोटा भाई 23 वर्षीय अमित राय बीती नौ अप्रैल को देवनगर निवासी स्थानीय ठेकेदार के साथ हैदराबाद काम करने गया था। अमित वहां अन्य युवकों के साथ एक कंपनी में चिमनी बनाने का काम करने लगा। बिगत दिवस अमित और अन्य दो युवक लिफ्ट से चिमनी बनाने का सामान ऊपर ले जाने लगे। इसी दौरान लिफ्ट का बूम टेढ़ा होने से तीनों करीब 45 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गए।
गंभीर रूप से घायल तीनों को निकट के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक अमित दो भाइयों में छोटा था। अन्य दो मृतकों में एक पीलीभीत जनपद के नौलडांगा गांव और दूसरा लखीमपुर खीरी जिले के मियांपुर गांव का बताया जा रहा है। नरेश ने बताया कि शव के आज यहां पहुंचने की संभावना है। युवक की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मचा है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
हरिद्वार : तरुण हिमालय इंटर कॉलेज देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह
आंचल दुग्ध संघ की 705 समितियों में शान से लहराया तिरंगा -देशभक्ति के रंग में रंगा लालकुआं
तिरंगे के रंग में रंगा ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल -देशभक्ति के जोश में मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
uttarakhand-वायरल वीडियो पर पुलिस का त्वरित एक्शन -बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले चार युवक गिरफ्तार