उत्तराखंड : साइबर ठगों का तांडव –तीन लोगों के खातों से उड़ाए साढ़े चार लाख रुपये

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

देहरादून । राजधानी में साइबर ठगों के हौसले बुलंद हैं। जालसाजों ने तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में तीन लोगों को निशाना बनाकर करीब 4.53 लाख रुपये की रकम उड़ा ली। किसी के खाते से गूगल पे के जरिए दो लाख रुपये पार कर दिए गए तो किसी के क्रेडिट कार्ड और बैंक खाते से लाखों रुपये निकाल लिए गए। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने संबंधित थानों में मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : पिता को विरासत में मिली संपत्ति से बेटे को बेदखल करने का पूरा अधिकार

पहला मामला कैंट थाना क्षेत्र के कौलागढ़ का है। यहां निवासी श्वेता नैथानी के बैंक खाते से आठ नवंबर को साइबर ठगों ने गूगल पे के माध्यम से दो लाख रुपये निकाल लिए। पीड़िता के मुताबिक, उन्होंने अपनी ओर से कोई यूपीआई ट्रांजेक्शन नहीं किया था, इसके बावजूद खाते से रकम गायब हो गई।

दूसरी घटना डालनवाला थाना क्षेत्र के नेमी रोड निवासी मोहन शर्मा के साथ हुई। नौ नवंबर को जालसाजों ने उनके क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर 1 लाख 42 हजार 950 रुपये ट्रांसफर कर लिए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand-यात्री बेहाल, बसें नदारद -हल्द्वानी रोडवेज स्टेशन पर अव्यवस्था का आलम

वहीं, तीसरी वारदात रायपुर थाना क्षेत्र के विद्याविहार स्थित गली नंबर-5 में रहने वाले आरएल पौडेल के साथ हुई। ठगों ने तीन नवंबर की सुबह उनके यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के खाते से कई बार में कुल 1 लाख 10 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित को आठ नवंबर को मोबाइल पर आए मैसेज चेक करने के बाद खाते से रकम निकाले जाने की जानकारी हुई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ऑपरेशन प्रहार के तहत लालकुआं पुलिस की बड़ी कार्रवाई -लंबे समय से फरार चल रहे दो वारंटी गिरफ्तार

तीनों मामलों में पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने साइबर ठगी की धाराओं में मुकदमे दर्ज कर लिए हैं। पुलिस अब ठगी के तरीकों, संदिग्ध लेनदेन और आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119