UK-काशीपुर में जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, डॉक्टर समेत 12 गिरफ्तार
-तीन लाख एक हजार 620 रुपये नकद और ताश की दो गड्डियां बरामद, कई रसूखदार परिवारों के बेटे भी शामिल
काशीपुर। पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने गड्ढा कॉलोनी स्थित एक मकान में छापा मारकर जुए के अड्डे का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मौके से जुआ खेलते हुए 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से तीन लाख एक हजार 620 रुपये नकद और ताश की दो गड्डियां बरामद हुई हैं। गिरफ्तार आरोपियों में सत्ताधारी पार्टी के एक नेता का डॉक्टर पुत्र समेत कई रसूखदार परिवारों के बेटे भी शामिल बताए जा रहे हैं।
एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर जिले में अवैध गतिविधियों और जुआ-सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। एएसपी स्वप्न किशोर सिंह के नेतृत्व में कोतवाल हरेंद्र चौधरी की टीम और एसओजी ने मुखबिर की सूचना पर गड्ढा कॉलोनी स्थित चर्चिल जिंदल के मकान पर दबिश दी। पुलिस ने मौके से 12 लोगों को जुआ खेलते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में मकान मालिक चर्चिल जिंदल पुत्र मनोज जिंदल निवासी प्रकाश रेजिडेंसी, अंशुल ग्रोवर पुत्र राजीव गोयल निवासी डॉक्टर लाइन, अंकित अग्रवाल पुत्र प्रमोद कुमार अग्रवाल निवासी वैशाली कॉलोनी, विजय गर्ग पुत्र रवि गर्ग निवासी नगर निगम के पास मेन मार्केट, गुलफाम पुत्र रहमतुल्लाह निवासी महासुपुरा जटपुरा, सुभाष अली पुत्र मोहम्मद उमर निवासी गड्ढा कॉलोनी, जय गर्ग पुत्र रवि गर्ग निवासी नगर निगम के पास मेन मार्केट, नितिन कुमार पुत्र हरिओम कुमार निवासी घास मंडी, वासु गौड़ पुत्र राजेंद्र कुमार निवासी मानपुर रोड विष्णुपुरम, गौरव सोनी पुत्र सतीश सोनी निवासी मोहल्ला सिंघान, नमन अग्रवाल पुत्र अनिल अग्रवाल निवासी स्टेडियम के पीछे और आशुतोष तिवारी पुत्र गिरीश तिवारी निवासी चामुंडा विहार शामिल हैं।
कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में एसएसआई नवीन बुधानी, एसओजी प्रभारी सुनील सुतेड़ी समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



महिला पर एयरगन तानने वाले युवक का चालान -हैंडपंप टूटने को लेकर हुआ था विवाद
ऑपरेशन प्रहार के तहत लालकुआं पुलिस की बड़ी कार्रवाई -लंबे समय से फरार चल रहे दो वारंटी गिरफ्तार
जमरानी बांध प्रभावितों के पुनर्वास में देरी पर सांसद भट्ट ने जताई चिंता, आयुक्त को लिखा पत्र