महिला पर एयरगन तानने वाले युवक का चालान -हैंडपंप टूटने को लेकर हुआ था विवाद

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। हैंडपंप टूटने को लेकर हुए विवाद में महिला पर एयरगन तानना एक युवक को भारी पड़ गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एयरगन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 172 के तहत चालानी कार्रवाई की है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand-यात्री बेहाल, बसें नदारद -हल्द्वानी रोडवेज स्टेशन पर अव्यवस्था का आलम

मामला भूरारानी क्षेत्र की वसुंधरा ईको पार्क कॉलोनी का है। जानकारी के अनुसार, वाहन से हैंडपंप टूटने को लेकर लोक विहार निवासी स्वरूप सिंह (46) का एक महिला से विवाद हो गया था। आरोप है कि विवाद के दौरान स्वरूप सिंह ने महिला पर बंदूक तान दी और उसके साथ गाली-गलौज की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-वायरल ऑडियो पर घिरे गिरधारी साहू, आवाज का होगा वैज्ञानिक परीक्षण -SIT कोर्ट से मांगेगी वाइस सैंपल की अनुमति

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की। सीओ विभव सैनी ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी की पहचान की गई। एसएसआई खुशवंत सिंह के अनुसार, मंगलवार रात स्वरूप सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उसके कब्जे से बरामद हथियार जांच में एयरगन निकला।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-विकासखंड कार्यालयों में सीडीओ का छापा -15 कर्मचारी मिले नदारद, भीमताल में तीन की सेवा समाप्ति की संस्तुति

इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 172 के तहत चालानी कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि महिला की ओर से अभी तक मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119