मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत स्थापित सोलर प्लांट, छह माह बाद भी नहीं हुआ भुगतान
अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत स्थापित सोलर प्लांट से छह माह बीते जाने के बाद भी संचालक ने बिजली विक्रय का भुगतान नहीं करने आरोप लगाया है। जल्द से जल्द एकमुस्त अवशेष भुगतान की मांग की है। धौलादेवी के बारकुना निवासी गोकुल चंद्र पांडे ने बताया कि अगस्त 2020 में मुख्यमंत्री सोलर प्लांट के लिए आवेदन किया। जिसके एक साल बाद 2021 में प्लांट को स्वीकृति मिली। प्लांट का कार्य मई 2022 में शुरू किया गया। कहा कि प्लांट बैंक ऋण व रिश्तेदारों से उधार लेकर पैसा बनाया। अगस्त 2022 से प्लांट तैयार होकर बिजली सप्लाई शुरू हुई। उन्होंने बताया कि समझौते के तहत प्लांट शुरू होने के माह से हर महीने उत्तराखंड पावर कॉपरेशन लिमिटेड ने विक्रय मूल्य देना तय किया था।
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा अब छह माह बीतने को है, लेकिन निगम की ओर से उन्हें भुगतान नहीं किया जा रहा है। जिससे अब बैंक किस्त चुकानी मुश्किल पड़ रही है। उन्होंने एग्रीमेंट के तहत भविष्य हर माह बिजली विक्रय की धनराशी भुगतान करने की मांग की है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग