एसएसपी ने किया कोतवाली परिसर का निरीक्षण
लालकुआं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियदर्शनी ने लालकुआं कोतवाली में आकर यहां लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए जनता के साथ मधुर व्यवहार बनाने एवं अपराधों पर पूर्ण रूप से लगाम लगाने के सख्त निर्देश दिए। मंगलवार की शाम लालकुआं कोतवाली पहुंची वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियदर्शनी ने कोतवाली क्षेत्र में लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए विवेचना अधिकारियों को सख्त दिशा निर्देश दिए।
इस दौरान उन्होंने कहा कि कोतवाली एवं चौकी क्षेत्रों में आने वाले फरियादियों के साथ पुलिस नम्रता पूर्वक व्यवहार करें। साथ ही अपराधियों पर नकेल कसने के लिए भी सख्त कार्रवाई होनी आवश्यक है। उन्होंने बीट पुलिसिंग पर जोर देते हुए कहा कि इसे मजबूत बनाने की आवश्यकता है। इस दौरान उन्होंने चोरगलिया थाना क्षेत्र की भी लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की। लगभग 2 घंटा चली समीक्षा बैठक के दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रमोद कुमार शाह, कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार और चोरगलिया थानाध्यक्ष संजय जोशी सहित भारी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद थे। इस दौरान एसएसपी ने कोतवाली परिसर का निरीक्षण किया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



मोतीनगर में ट्रेन की चपेट में आने से हरीश की मौत -आज चित्रशिला घाट पर होगा अंतिम संस्कार
UK…दीपावली की आड़ में गोदाम में सज रही थी जुए की महफिल, पांच गिरफ्तार
शादी के चार महीने बाद विवाहिता से मारपीट का आरोप -गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
उत्तराखंड : कैंचीधाम क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी -12 खाद्य नमूने जांच को भेजे