गंगनहर में डूबने का ढोंग करने वाली छात्रा बरामद, मुकदमा दर्ज
करीब दो सप्ताह पूर्व कथित तौर पर गंगनहर में डूबने का ढोंग करने वाली बीकॉम की छात्रा को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। छात्रा अपने परिजनों से नाराज होकर घर से फरार हो गई थी। पुलिस ने गुमराह करने के आरोप में छात्रा के खिलाफ कार्रवाई की है। छात्रा का पुलिस एक्ट में चालान किया गया है।
करीब दो सप्ताह पूर्व 13 अक्तूबर को पुलिस को सूचना मिली थी कि रुड़की के कुमराड़ी गांव निवासी बीकॉम की छात्रा ने गंगनहर में कूदकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से छात्रा की गंगनहर में काफी तलाश की थी, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया था। पुलिस ने गंगनहर के किनारे से छात्रा का मोबाइल और चुनरी बरामद की थी। पुलिस छात्रा की लगातार तलाश कर रही थी, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया था।
छात्रा ने फरार होने से पहले घर पर एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था, जिसमें उसने लिखा था कि उसके शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया जाए। रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि छात्रा गूगल नहर पटरी पर खड़ी हुई है और वह कहीं जाने की फिराक में है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे सकुशल बरामद कर लिया। कार्यवाहक कोतवाल रफत अली ने बताया कि छात्रा ने गुमराह करने के लिए गंगनहर में डूबने की कहानी बनाई थी। उसके खिलाफ पुलिस एक्ट में कार्रवाई की गई है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी
बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार
बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
UKnews-भीमताल-चाफी-धानाचूली मोटर मार्ग पर दो नवंबर तक यातायात रहेगा बंद
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न