उत्तराखंड…स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी
बागेश्वर। जिले के राजकीय इंटर कॉलेज भटखोला के प्रधानाचार्य की शनिवार सुबह धारदार हथियार से हमला कर नृशंस हत्या कर दी गई। इस वारदात से पूरे शिक्षा विभाग और क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार, राजकीय इंटर कॉलेज भटखोला के प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा (56 वर्ष) निवासी सैंज शनिवार सुबह रोजाना की तरह विद्यालय जा रहे थे। वह मुख्य सड़क तक अपनी गाड़ी से पहुंचे और वहां से पैदल स्कूल की ओर बढ़ रहे थे। इसी दौरान रास्ते में घात लगाकर बैठे हमलावर ने उन पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर दिए।
हमले में गंभीर रूप से घायल प्रधानाचार्य लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों और परिजनों ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
क्षेत्राधिकारी (सीओ) मनीष शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं और घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…36 लाख के गबन में डाकपाल दोषी —अदालत ने सुनाई तीन साल की सजा