उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी, 18 जुलाई। तीनपानी बाईपास पर लगातार हो रहे सड़क हादसों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बड़ा एक्शन प्लान तैयार किया है। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में उन्होंने ब्लैक स्पॉट को तत्काल दुरुस्त करने, ओवरस्पीडिंग पर सख्त कार्रवाई और रॉन्ग साइड वाहन चलाने वालों के खिलाफ जुर्माना, लाइसेंस निलंबन, वाहन सीज करने के साथ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 281 के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने तीनपानी बाईपास का निरीक्षण कर राष्ट्रीय राजमार्ग और एनएचएआई अधिकारियों को रात में दुर्घटनाएं रोकने के लिए सेंसर युक्त एलईडी स्ट्रीट लाइट, रिफ्लेक्टिव साइन बोर्ड, निगरानी कैमरे तथा अधिक संख्या में रम्बल स्ट्रिप लगाने के निर्देश दिए। उनका कहना था कि इन व्यवस्थाओं से वाहनों की गति नियंत्रित होगी और हादसों में कमी आएगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-फर्जी प्रमाणपत्रों से एमबीबीएस सीट आवंटन मामले में जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए

उन्होंने निर्देश दिए कि पीक आवर्स में तीनपानी बाईपास पर पुलिस और परिवहन विभाग की विशेष तैनाती की जाए ताकि यातायात व्यवस्था बेहतर हो और दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण लगाया जा सके।

जिलाधिकारी ने जनपद के सभी ब्लैक स्पॉट और संवेदनशील मार्गों का शीघ्र निस्तारण करने, दुर्घटना संभावित स्थानों पर क्रैश बैरियर, पैराफिट, चेतावनी बोर्ड तथा निर्धारित गति सीमा लागू करने के भी निर्देश दिए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-बेरीनाग में बरसाती नाले में बही स्कूटी -एक युवक की मौत, साथी ने पत्थर पकड़कर बचाई जान

कोसी, अमृतपुर और गौला क्षेत्र में खनिज वाहनों से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए खनिज न्याय निधि से 10 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को ऐसे सभी मार्गों की तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए।

बैठक में जिलाधिकारी ने केंद्र सरकार की पीएम-राहत योजना की जानकारी देते हुए बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को दुर्घटना के दिन से सात दिनों तक 1.5 लाख रुपये तक का कैशलेस उपचार उपलब्ध कराया जाता है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिल्ली में प्रदर्शन के लिए अब जंतर-मंतर नहीं, तीन नए स्थल निर्धारित

सड़क सुरक्षा पखवाड़े के दौरान जिलाधिकारी ने स्वयं सड़क पर उतरकर बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चला रहे लोगों को हेलमेट वितरित किए। उन्होंने लोगों से अपील की कि अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए हमेशा हेलमेट पहनकर ही दोपहिया वाहन चलाएं।

बैठक में पुलिस अधीक्षक यातायात जगदीश चंद्र, संभागीय परिवहन अधिकारी अरविंद पांडे, विकास प्राधिकरण के सचिव मनीष कुमार, नगर आयुक्त परितोष वर्मा, लोक निर्माण विभाग सहित एनएच, एनएचएआई और नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119