55 हजार की चरस के साथ टैक्सी चालक गिरफ्तार 

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। एक टैक्सी चालक को पुलिस टीम ने अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से 55 हजार रुपये की चरस बरामद हुई है। वाहन सीज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पलटी खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत

लमगड़ा थानांतर्गत मोरनौला चौकी प्रभारी संजय जोशी व लमगड़ा थाने की एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने मोरनौला में चेकिंग की। इस दौरान टाटा सूमो संख्या यूके 04 टीए 5574 के चालक की चेकिंग हुई। जिसमें उसके कब्जे से 550 ग्राम चरस बरामद हुई। जिसकी कीमत करीब 55 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने वाहन सीज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119