बेटे की कथित प्रेमिका पर मुकदमा दर्ज,पैसे वसूलने व उसका मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप
हल्द्वानी। एक पिता ने बेटे की आत्महत्या के बाद उसकी कथित प्रेमिका पर बेटे से पैसे वसूलने व उसका मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस ने कथित प्रेमिका पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार काठगोदाम निवासी अमन (23) ने बीते दिनों आत्महत्या कर ली थी। पिता त्रिलोक सिंह के बेटे के फोन पर गुलरभोज की एक लड़की से उसके प्रेम प्रसंग का मामला संज्ञान में आया।
यह भी सामने आया की लड़की उनके बेटे से लंबे समय से धन वसूल रही थी। जिसके चलते उनका बेटा मानसिक रूप से परेशान हो गया और उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पिता की शिकायत पर गुलरभोज की लड़की के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। काठगोदाम एसओ प्रमोद पाठक ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल