दहेज उत्पीड़न का आरोप लगा, विवाहिता ने फांसी लगाई
हल्द्वानी। एक व्यक्ति ने अपनी बहन के ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। आरोप है कि उत्पीड़न से परेशान होकर उसकी बहन ने फांसी लगा ली। पुलिस ने मृतका के भाई ने तहरीर पर ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। ग्राम लखनी जिला बागेश्वर निवासी ख्याली दत्त जोशी पुत्र केशव दत्त जोशी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसकी बहन रेनू जोशी का विवाह अप्रैल 2018 में धीरज पाठक निवासी गरुड़ जिला बागेश्वर के साथ हुआ। आरोप है कि विवाह के कुछ दिनों बाद से ही सास हेमा पाठक और पति धीरज पाठक दहेज की मांग करने लगे।
असमर्थता जताने पर उसका शारीरिक और मानसिक शोषण किया जाने लगा। आरोप है कि दिल्ली में कार्यरत उसकी बहन का पति धीरज और सास एक सप्ताह पूर्व हल्द्वानी आकर रेनू के साथ रहने लगे और उसके साथ मारपीट की जाने लगी। इससे आजिज आकर उसने 6 जुलाई को किराये के कमरे में ही फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कोतवाल हरेन्द्र चौधरी ने बताया कि धीरज की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…ग्राफिक एरा भीमताल के तीन विद्यार्थियों ने रचा इतिहास, अमेजन में ₹47.88 लाख सालाना पैकेज
उत्तराखंड…मानसून को लेकर सख्त हुए कुमाऊँ आयुक्त –आपदा परिचालन केंद्र को 24 घंटे अलर्ट मोड में रखने के निर्देश