बाइक सवार उचक्कों ने युवती समेत तीन के मोबाइल लूटे-
काशीपुर। बाइक सवार उचक्के तीन अलग-अलग स्थानों पर युवती समेत तीन लोगों के मोबाइल लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुष्पा विहार निवासी गुरमेत सिंह पुत्र अजायब सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। बताया तीन जून को बड़े गुरुद्वारे के पास बाइक सवार युवक ने पीछे से टक्कर मार दी और उनका मोबाइल छीन कर फरार हो गया। प्रकाश रेजिडेंसी निवासी संगीता रावत पुत्री वीरेंद्र सिंह रावत ने कहा चार जून को स्टेडियम तिराहे के पास टहल रही थी।
इस दौरान अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दी और उसका फोन छीन कर फरार हो गए। वहीं, प्रकाश सिटी निवासी राजेंद्र सिंह पुत्र दलजीत सिंह ने बताया दो जून को टांडा चौराहा के पास अज्ञात बाइक सवार ने उसको पीछे से टक्कर मार दी और फोन छीनकर फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

सांसद अजय भट्ट को ब्रह्माकुमारी बहन ने बांधा रक्षासूत्र -सुख-शांति और सद्भाव का दिया संदेश
uttarakhand-रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री धामी की बहनों को बड़ी सौगात -60 की उम्र से रोडवेज में मुफ्त सफर
uttarakhand-देवीधुरा में गूंजा रणबांकुरों का जयघोष –आठ मिनट तक चला विश्व प्रसिद्ध बग्वाल का रोमांचक फल-फूल युद्ध