कार ने टक्कर मारकर पहले किया घायल, फिर कार से चालक ने दुबारा घायल को रौंदा, मौत

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। परिवार के साथ घर लौट रहे एक मजदूर को रुद्रपुर से आ रहे एक वाहन ने टक्कर मार दी। आरोप है कि टक्कर से घायल हुए मजदूर को चालक ने दुबारा रौंद दिया। इससे मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। बरेली के कांधरपुर उमसिया कैंट निवासी तेज राम बीते एक साल से हल्द्वानी में रह रहा था। वह यहां पुताई का काम करता था। मृतक की पत्नी पुष्पा ने बताया कि वह बच्चों को लेकर कुछ दिन पूर्व ही यहां आई थी। गुरुवार को वह साइकिल से घर की ओर निकले थे। भगवानपुर तल्ला के पास रुद्रपुर से आ रहे एक वाहन ने तेज राम को टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा हत्याकांड : आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद

कुछ देर बाद वाहन चालक वापस आ गया। देखते ही देखते उसने तेज राम के ऊपर वाहन चढ़ा दिया। आनन-फानन में तेज राम को एसटीएच लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। वहीं पुष्पा ने बताया कि उन्होंने वाहन का नंबर नोट किया है। इस संबंध में वह पुलिस को तहरीर देंगी। पुलिस के मुताबिक तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही --रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119