थान सिंह बिष्ट बने नैनीताल दुग्ध संघ के डायरेक्टर -समारोह में भव्य स्वागत
–मुकेश बोरा ने दिलाई पद एवं दायित्वों के निर्वहन की शपथ, जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं
लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के नवनियुक्त डायरेक्टर थान सिंह बिष्ट का गुरुवार को दुग्ध संघ के ट्रेनिंग सेंटर में भव्य स्वागत किया गया। दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में उन्हें पद एवं दायित्वों के निर्वहन की शपथ दिलाई गई। इस दौरान पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और सहकारिता क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं।
रामगढ़-धारी क्षेत्र के स्वर्गीय किशन सिंह बिष्ट के आकस्मिक निधन से डायरेक्टर का पद रिक्त हो गया था। इसके बाद जिले की दुग्ध समितियों से जुड़े प्रतिनिधियों की सर्वसम्मति से थान सिंह बिष्ट को इस पद पर मनोनीत किया गया। बोर्ड बैठक में जिले के डायरेक्टरों और दुग्ध संघ के अधिकारियों की मौजूदगी में अध्यक्ष मुकेश बोरा ने उन्हें शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण के बाद उपस्थित लोगों ने शॉल ओढ़ाकर, माल्यार्पण कर और पुष्पगुच्छ भेंट कर नवनियुक्त डायरेक्टर का स्वागत किया। समारोह में पूर्व विधायक नवीन दुम्का और विधायक दान सिंह भंडारी सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं दुग्ध संघ के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी।
दुग्ध उत्पादकों के हितों को मजबूती देने की उम्मीद
समारोह में वक्ताओं ने विश्वास जताया कि थान सिंह बिष्ट अपने अनुभव, समर्पण और सहयोग से दुग्ध उत्पादकों के हितों को मजबूती प्रदान करेंगे। साथ ही सहकारी दुग्ध व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और दुग्ध उत्पादकों की समस्याओं के समाधान में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर दुग्ध संघ के डायरेक्टर गोविंद सिंह मेहता, पुष्पा देवी, खष्टी देवी, आनंद सिंह नेगी, दीपा देवी, हेमा देवी, दीपा देवी रेकवाल और कृष्ण कुमार शर्मा मौजूद रहे। इनके अलावा ज्येष्ठ प्रमुख कृपाल सिंह मेहता, खीमा शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, कोऑपरेटिव बैंक के डायरेक्टर निश्चल पांडे, दीपा बिष्ट, खीम सिंह बिष्ट, मनोज सुयाल, जीवन मेहरा, देवेंद्र सिंह बिष्ट, विजय मनराल तथा यूसीडीएफ के सामान्य प्रबंधक प्रेम सिंह नागपाल सहित दुग्ध संघ के अधिकारी-कर्मचारी और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



राजकीय पॉलिटेक्निक दन्या में निबंध प्रतियोगिता आयोजित -पवन सिंह काकी की टीम ने मारी बाजी
ग्राफिक एरा भीमताल में ‘नवरंग–शक्ति उत्सव 2026’ का शुभारंभ -कुमाऊंनी संस्कृति के रंगों से सजा परिसर
हल्द्वानी में फिर सक्रिय हुए केबल चोर -राजपुरा में ट्यूबवेल की मेन केबल काटी, तीन हजार की आबादी में पेयजल संकट
कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर आतिफ का शव -वीडियो कॉल से सामने आया मामला