बसों में यात्रियों का सामान उड़ाने वाले शातिर गिरफ्तार -चोरी सामान भी बरामद
हल्द्वानी। बसों में यात्रियों का सामान उड़ाने वाले तीन शातिर चोरों को पुलिस और एसओजी ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से चुराया गया सामान भी बरामद हुआ है। पकड़े गए सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। वहीं पुलिस पकड़े गए शातिर चोरों का आपराधिक इतिहास भी खंगाल रही है। शुक्रवार को मामले का खुलासा करते हुए एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि पिछले साल अक्टूबर-नवंबर महीने से बसों में यात्रियों के सामान चोरी होने की घटनाएं बढऩे लगी थी। इस मामले में सात नवंबर 2024 को सोनिया नामक महिला ने कोतवाली हल्द्वानी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि रोडवेज की बस में यात्रा करते समय उनके ट्रॉली बैग को काटकर उसमें रखे सोने और चांदी के आभूषण चोरी कर लिए गए, जिसके बाद पुलिस अलर्ट मोड में आई।
चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने एक विशेष टीम गठित की। पुलिस ने बसों में चोरी करने वाले चार शातिर चोरों को 18 नवंबर को गिरफ्तार कर उनको जेल भेज दिया था। चोरी में शामिल अन्य चोरों की तलाश की जा रही थी। पुलिस ने चोरी में शामिल तीन और आरोपियों मो. सईद खान पुत्र कसरत अली निवासी पुष्टिï इब्राहिमपुर थाना रामराज जिला मुजफ्फरनगर, इसरत अली ऊर्फ बड्डा पुत्र जमील अहमद निवासी पाकीजा कालोनी जसपुर खुर्द काशीपुर और मो. यामीन ऊर्फ भुल्लड़ पुत्र अनवर अली निवासी ग्राम व थाना कुण्डा काशीपुर को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए शातिर चोरों के पास से चुराया गया सामान भी बरामद कर लिया गया है। इससे पूर्व इन आरोपियों ने 27 अक्टूबर 2024 को हल्द्वानी में एक अन्य यात्री के बैग से सोने-चांदी के आभूषण चोरी किए थे,। इसके अलावा थाना कालाढूंगी क्षेत्र में भी उन्होंने इसी तरह की एक घटना को अंजाम दिया था। कालाढूंगी में मीनू पांडे नामक महिला से आभूषण चोरी किया गया था, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया। पुलिस टीम में एसएसआई रोहताश सिंह, एसओजी प्रभारी संजीत राठौर, एसआई विजय कुमार, दिनेश जोशी, फिरोज आलम, हेड कांस्टेबल पूरन सिंह, ललित श्रीवास्तव, कांस्टेबल बृजेश सिंह, नवीन राणा, चंदन, संतोष बिष्ट, राजेश बिष्ट शामिल रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग
भीमताल में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते चार आरोपी गिरफ्तार -3300 रुपये बरामद