टैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से स्कूटी में दादा के साथ सवार बालिका की मौत-
लालकुआं। बिंदुखत्ता के राजीव नगर में टैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से स्कूटी में दादा के साथ सवार बालिका की मौत हो गई, जबकि उसके दादा घायल हो गए, बालिका की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मंगलवार की दोपहर को बिंदुखत्ता के खुरियाखत्ता नंबर 10 निवासी खड़क सिंह कुलयाल अपनी पोती कनक पुत्री प्रदीप सिंह उम्र 10 वर्ष व उसके छोटे भाई चिराग को लेकर कार रोड बाजार आ रहे थे।
कार रोड से पहले राजीवनगर दूध डेरी के पास टैक्टर ट्रॉली की चपेट मे आने से उनकी स्कूटी गिर गई। जिससे कनक गंभीर रूप से घायल हो गई। जबकी उसके दादा खड़क सिंह व भाई चिराग घायल हो गए, राहगीरों की सहायता से दोनों को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी चिकित्सालय में ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने कनक को मृत घोषित कर दिया। जबकि खड़क सिंह का हाथ खिसक गया है, चिराग को भी चोट आई है। मासूम बालिका की मौत से उसके घर में कोहराम मचा हुआ है। इधर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



राजस्व निरीक्षक लालकुआं मनोज कुमार बने नायब तहसीलदार
UK-फर्जी फेसबुक आईडी और पेज बनाकर भ्रामक पोस्ट प्रसारित करने का आरोप, पूर्व विधायक ने दी तहरीर
UK-प्रेमी के साथ गांव पहुंची हल्द्वानी की किशोरी, शादी की जिद पर अड़ी
हल्दूचौड़ की रामलीला में सूर्पनखा नासिका छेदन का भावपूर्ण मंचन -कलाकारों ने बटोरी वाहवाही
राजीवनगर प्रथम बिंदुखत्ता की रामलीला में शबरी आश्रम में राम-लक्ष्मण मिलन का भावपूर्ण मंचन