दिव्यांग बच्चों के साथ टूर पर आए गुरुग्राम के एक पर्यटक की मौत
हल्द्वानी। मानसिक दिव्यांग बच्चों के साथ टूर पर आए गुरुग्राम के एक पर्यटक की मौत हो गई। बुखार के बाद उसकी हालत बिगड़ी थी, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
जानकारी के अनुसार सेक्टर 52 गुरुग्राम हरियाणा निवासी हरीश श्रीवास्तव का बेटा रोहित श्रीवास्तव (42) 5 मार्च की शाम गुरुग्राम में संचालित एक संस्था की ओर से उत्तराखंड घूमने आया था। रोहित के ममेरे भाई प्रणय श्रीवास्तव ने बताया कि रोहित को बचपन से ही मानसिक तौर पर परेशानी थी। पिछले तीन वर्षों से वह इस तरह के बच्चों को रखने वाली संस्था में ही रह रहा था। संस्था के करीब 20 बच्चों और स्टाफ के साथ वह उत्तराखंड के मुक्तेश्वर पहुंचा था। 5 मार्च को उसे सर्दी-बुखार की दिक्कत हुई। समूह में आए फिजिशियन ने दवा दी, जिससे रोहित को आराम मिला। अगले दिन तबियत बिगड़ने पर रोहित को निजी अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद उसे मुक्तेश्वर सीएचसी ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग