मुक्तेश्वर के पास दीवार ढहने से 5 लोगों की मौत, एक घायल-
हल्द्वानी। मुक्तेश्वर के पास दीवार ढहने से आज सुबह 6 मजदूर दब गए जिसमें से 1 को पुलिस टीम ने बचा लिया 5 मजदूरों की मौत हो गई। दिनांक 19/10/2021को डायल 112 में समय 6.20 बजे सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम चौखुटा तोक दोसापानी डिग्री कॉलेज मुक्तेश्वर के पास दीवार व मलवा आने से 06 मजदूर दब जाने की सूचना प्राप्त हुई उक्त सूचना पर तत्काल थाना मुक्तेश्वर से आसिफ खान थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर मय पुलिस बल म0उ0नि प्रियंका मौर्य, कानि0 राजेश कुमार, कानि0 विजेंद्र सिंह कानि0 विपीन शर्मा, कानि0 उमेश राज, कानि0 कवींद्र सिंह, कानि0 कमल मौर्य, कानि0 महताब राणा, HG चिंतामणि दीपक पनेरू, चालक सन्तोष भट्ट मय सरकारी वाहन मय आपदा उपकरण बचाव एवं राहत रेस्क्यू हेतु मौके पर पहुचे। कड़ी मेहनत करते हुए रेस्क्यू लगभग 04 घंटे चलने के बाद एक व्यक्ति को सकुशल जिन्दा निकाला गया।तथा पांच व्यक्तियों के शव को मलवे से निकाला गया।
मृत व्यक्तियों के नाम पते:-
1- धीरज कुमार कुशवाहा पुत्र धीरेंद्र प्रसाद निवासी ग्राम व पोस्ट बेलवा थाना साठी जिला पश्चिमी चंपारण बिहार उम्र 24 वर्ष
2- इम्तियाज़ पुत्र नुरआलम उम्र 20 वर्ष निवासी उपरोक्त
3- जुम्मेराती पुत्र तूफानी मिया उम्र 25 वर्ष निवासी मच्छर गहवा जिला पश्चिमी चंपारण बिहार
4- विनोद कुमार पुत्र राधेश्याम उम्र 21 वर्ष निवासी माधवपुर दुल्हापुर थाना जलालपुर जिला अम्बेडकर नगर उत्तर प्रदेश
5- हरेन्द्र कुमार पुत्र रामदार उम्र 37 वर्ष निवासी माधवपुर दुल्हापुर थाना जलालपुर जिलाअम्बेडकर नगर उत्तर प्रदेश
6- घायल का नाम कांशीराम पुत्र शम्भु राम उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम बेलवा थाना साठी जिला पश्चिमी चंपारण बिहार का रहने वाला है। शवो के पंचायतनामा की कार्यवाही की जा रही हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



हल्दूचौड़ की रामलीला में सूर्पनखा नासिका छेदन का भावपूर्ण मंचन -कलाकारों ने बटोरी वाहवाही
राजीवनगर प्रथम बिंदुखत्ता की रामलीला में शबरी आश्रम में राम-लक्ष्मण मिलन का भावपूर्ण मंचन
UK-श्रीनगर में बेकाबू तेल टैंकर क्लीनिक में घुसा, तीन दुकानें क्षतिग्रस्त, स्कूटी कुचली
UKnews-नानकमत्ता में घर पर पथराव और फायरिंग के बाद युवक की हत्या, सीने में गोली लगने से मौत