ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत-
रामनगर- ढेला में एक ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को ढेला मे पंजाब पुर के पास एक ट्रैक्टर ट्राली बिना नंबर ढेला की ओर से रामनगर की ओर जा रही थी। विपरीत दिशा से आ रहे एक बाइक सवार डिस्कवर नंबर 04 डी 7395 आपस में भिड़ंत हो गई।
जिसमे बाइक चालक पंकज अधिकारी पुत्र प्रताप सिंह निवासी ढेला रामनगर उम्र 25 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुचे परिजन भाई कमल अधिकारी ने उन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से सरकारी अस्पताल पहुँचाया, जहाँ डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं युवक की मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया, वहीं क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



Uttarakhand-लालकुआं में भीषण सड़क हादसा -कैंटर की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवकों की मौत
मंत्री कैड़ा ने सर्पदंश से मृतक जोध सिंह के परिजनों को सौंपा 10 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक
खड़गे ने लांघी राजनीतिक मर्यादा -दिवंगत पिता पर टिप्पणी के लिए देश से मांगें माफी : अजय भट्ट
अमृतपुर बाईपास को सर्वोच्च प्राथमिकता -पर्यटन सीजन के जाम से जल्द मिलेगी राहत : सीएम धामी