हरिद्वार : एसीएमओ के चालक ने महिला मित्र की गोली मारकर की हत्या, खुद थाने में किया सरेंडर

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। गुरुवार देर रात एसीएमओ के चालक ने अपनी महिला मित्र की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान 35 वर्षीय पिंकी के रूप में हुई है, जो शिवलोक कॉलोनी की निवासी थी और ब्यूटी पार्लर चलाती थी।घटना का पता शुक्रवार सुबह चला, जब पुलिस को सूचना मिलने पर महिला का शव बरामद हुआ।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  लालकुआं : सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करना पड़ा भारी -युवक गिरफ्तार


प्रारंभिक जांच में पता चला है कि जिला अस्पताल में तैनात स्थाई चालक मुकेश पुजारी ने ही पिंकी की हत्या की। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि बताया जा रहा है कि दोनों के बीच किसी विवाद के चलते यह घटना हुई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मुकेश ने पिंकी के सिर में गोली मारी और इसके बाद खुद ही रानीपुर कोतवाली पहुंचकर सरेंडर कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हल्द्वानी में मुथूट फाइनेंस की 68वीं शाखा का शुभारंभ -बरेली रोड पर बढ़ी वित्तीय सेवाओं की पहुंच


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी को हिरासत में ले लिया। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ.आरवी सिंह ने भी पुष्टि की है कि मुकेश पुजारी स्थाई चालक के पद पर कार्यरत था और फिलहाल एसीएमओ के चालक के रूप में तैनात था। इस वारदात से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119