नशे में धुत युवकों ने होटल में उत्पात मचाया-

खबर शेयर करें 👉

चम्पावत। टनकपुर में नशे में धुत युवकों ने एक होटल में जम कर उत्पात मचाया। होटल मालिक की सूचना पर पुलिस ने आठों युवकों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की।
बताया जाता है कि बीते शनिवार देर रात लोहाघाट और पिथौरागढ़ के आठ युवक टनकपुर पहुंचे। देर होने की वजह से आठों युवक एक होटल में रुके। इसके कुछ देर बाद ही नशे में धुत सभी युवकों ने होटल में हंगामा काटना शुरू कर दिया। होटल मालिक ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...होम स्टे में प्रेम-प्रसंग का दर्दनाक अंत --विवाहिता की संदिग्ध मौत, प्रेमी पर हत्या का मुकदमा

मौके पर पहुंची पुलिस सभी युवकों को रात में ही कोतवाली ले आई। कोतवाल चंद्र मोहन सिंह ने बताया कि नशे में धुत सभी युवकों का मेडिकल कराया गया। जिसके बाद सभी युवकों का चालान काटा गया। उन्होंने बताया कि युवक खटीमा में होटल मैनेजमेंट का कोर्स करने आए थे। कोतवाल ने बताया कि सभी युवकों को हिदायत देकर छोड़ दिया गया।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119