शादी वाले घर से नगदी व लाखों का सामान चोरी -दिवाली मनाने काशीपुर गया था परिवार

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। दिनेशपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एचडीएफसी बैंक के सामने दुर्गापुर नंबर-दो में दीपावली के समय शादी वाले घर को चोरों ने निशाना बनाया। चोर गेट का ताला काटकर घर में घुसे और उन्होंने घर में रखी एक लाख तीस हजार नगदी सहित लाखों के जेवर एवं दहेज का सामान साफ कर दिया। आगामी छह दिसंबर को घर में बिटिया की शादी है। ऐसे में पीडि़त परिवार इस घटना को लेकर गहरे सदमे में है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uk : नानकमत्ता से पिथौरागढ़ स्मैक लेकर पहुंचा तस्कर गिरफ्तार -24.4 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद

दुर्गापुर नंबर-दो में शिवकुमार अरोरा पुत्र सतीश कुमार ने पुलिस को तहरीर में बताया कि उनका परिवार 31 अक्टूबर को दीपावली मनाने काशीपुर अपने पिता के यहां गया था। रविवार शाम को परिवार के लोग जब घर पहुंचे तो में गेट खुला देख सभी के होश उड़ गए। घर के अंदर प्रवेश कर देखा तो दीवान बेड अलमारी आदि सभी खुले थे और घर का समान बिखरा हुआ था। उन्होंने तत्काल 112 को सूचना दी। बताया कि बाक्स का ताला तोड़कर उसमें रखे दहेज का पांच तोला सोना व 1,30000 की नगदी, घर में लगे इनवर्टर, कई जोड़े कपड़े तथा शादी के लिए लाया गया राशन को चोर उठा ले गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : शिक्षक दिवस पर स्कूल में लटके रहे ताले, सहायक शिक्षिका निलंबित

बताया कि यह सभी सामान बिटिया की शादी के लिए पाई-पाई जोड़ कर खरीदे गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है। पुलिस ने बताया पीडि़त परिवार ने चोरी की तहरीर दी है, जल्द ही चोर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119