जंगल में लगी आग को फायर सर्विस टीम ने बुझाया-
जिला जजी निकट विकास भवन व गोविन्द बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान कोसी, कटारमल के पास लगी आग-
(शिवेंद्र गोस्वामी) अल्मोड़ा 4 जून फायर स्टेशन अल्मोड़ा को डी0सी0आर0 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि जिला जजी निकट विकास भवन के पास जंगल में आग लगी है जो सरकारी भवन के पास पहुंचने वाली है।

प्रभारी अग्निशमन अधिकारी अल्मोड़ा उमेश चंद्र परगाई के निर्देशन में फायर यूनिट अल्मोड़ा द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर मोटर फायर इंजन से पम्पिंग कर एक होजरीज से आग को पूर्ण रूप से बुझाया गया।
-दूसरी आग गोविन्द बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान कोसी, कटारमल,के पास जंगल में लगी थी। आग को फायर सर्विस टीम द्वारा मोटर फायर इंजन से पम्पिंग कर एक होजरीज से व पीट-पाट कर आग को पूर्ण रूप से बुझाया गया। उक्त दोनों अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

हल्द्वानी में मुथूट फाइनेंस की 68वीं शाखा का शुभारंभ -बरेली रोड पर बढ़ी वित्तीय सेवाओं की पहुंच
उत्तराखंड : कंपनी के एमडी बनकर जीएम को लगाया 3.20 करोड़ का चूना -कोलकाता से साइबर ठग गिरफ्तार
लालकुआं : सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करना पड़ा भारी -युवक गिरफ्तार