गर्मी से मिली राहत, दिल्ली-एनसीआर में मानसून ने दी दस्तक-

खबर शेयर करें 👉

नई नई दिल्ली ,30 जून (आरएनएस)। पिछले कई दिनों से गर्मी और उमस से परेशान लोगों के लिए गुरुवार सुबह राहत लेकर आई। ठंडी हवाएं और बारिश की बौछारों के साथ आखिरकार मानसून ने राजधानी में दस्तक दे दी। दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में सुबह से झमाझम बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया है। विभाग की मानें तो बारिश और ठंडी हवाओं के कारम तापमान में छह से सात डिग्री की कमी आ सकती है। रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली के कुछ हिस्सों में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।


दिल्ली में बुधवार को मानसून के दस्तक देने की संभावना थी। विभाग ने अनुमान जताया था कि दिल्ली में 29 या 30 जून को मानसून दस्तक दे सकता है। आज बारिश से उम्मीद जताई जा रही है मानसून राजधानी पहुंच गया है। आज 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। विभाग के अनुसार दो से चार जुलाई तक हल्की बारिश होगी। पांच जुलाई से तेज बारिश होगी।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिन राजधानी दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से लेकर मध्यम बारिश के आसार हैं। तेज हवा के साथ होने वाली बारिश की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119