छत में काम कर रहे व्यक्ति की हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

-व्यवसायी की मौत से जहां परिवार में कोहराम मचा

लालकुआं। निकटवर्ती क्षेत्र घोड़ानाला क्षेत्र में अपनी छत में कार्य कर रहे समाजसेवी एवं व्यवसायी की हाई टेंशन लाइन के संपर्क में आने से दर्दनाक मौत हो गई, अचानक हुई व्यवसायी की मौत से जहां परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : हरीश रावत ने कांग्रेस के दो पदों से दिया इस्तीफा -बोले- ‘मेरी वजह से भ्रष्टाचार विरोधी संघर्ष कमजोर न हो’

प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां घोड़ानाला क्षेत्र में निवास करने वाले हयात सिंह कठायत उम्र 51 वर्ष अपने घर की छत में दो मंजिला मकान बनाने की तैयारी कर रहे थे कि अचानक उनके घर के पास से गुजर रही हाई टेंशन विद्युत लाइन के वह संपर्क में आ गए, और छिटक कर छत से नीचे जमीन में आ गिरे, जिन्हें आनन- फानन में उनका बेटा युवा व्यवसायी सुनील व अन्य आसपास के लोग डॉ सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के निधन पर सांसद अजय भट्ट ने जताया शोक

अचानक हुई हयात सिंह की मौत से जहां क्षेत्र में हड़कंप मच गया, वहीं परिवार में सभी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। देर शाम तक हयात सिंह का पोस्टमार्टम किया गया, उसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया, उनका छोटा बेटा गुजरात में किसी निजी कंपनी में कार्यकर्ता है, जो कि वहां से उत्तराखंड को रवाना हो गया है, सोमवार की प्रातः चित्रशिला घाट में हयात सिंह का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119