जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के निधन पर सांसद अजय भट्ट ने जताया शोक

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। नैनीताल जिले में कार्यरत जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन पर पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं नैनीताल-ऊधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र के सांसद अजय भट्ट ने गहरा शोक व्यक्त किया है।


गिरजा शंकर जोशी के निधन की सूचना मिलते ही सांसद अजय भट्ट उनके आवास पर पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए इस दुख की घड़ी में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। साथ ही दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-एएसआई के घर से लाखों के गहने और नकदी चोरी -परिचित महिला पर मुकदमा


सांसद अजय भट्ट ने कहा कि गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन अत्यंत दुखद और अपूरणीय क्षति है। उनके निधन से सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के साथ-साथ जिले में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों को भी गहरा आघात पहुंचा है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति देने की प्रार्थना की।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119