uttarakhand-नीली बत्ती और ‘भारत सरकार’ बोर्ड लगाकर घूम रहा था फर्जी IB अधिकारी -एयरगन भी बरामद

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने तिकोनिया चौराहे पर चेकिंग के दौरान खुद को इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) का अधिकारी बताकर घूम रहे 24 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की कार पर लाल-नीली बत्ती और ‘भारत सरकार’ का बोर्ड लगा था। तलाशी के दौरान उसके पास से कथित फर्जी IB आईडी कार्ड, संबंधित दस्तावेज और पिस्टल जैसी दिखने वाली एयरगन बरामद हुई।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर जनपद में बाहरी एवं संदिग्ध व्यक्तियों तथा वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है। इसी क्रम में 12 सितंबर को हल्द्वानी क्षेत्र में भी पुलिस टीम संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी को दी गई अंतिम विदाई

तिकोनिया चौराहे पर काठगोदाम की ओर से आ रही हुंडई कार संख्या UP25CS 9327 को पुलिस ने रोका। कार पर लाल-नीली बत्ती और ‘भारत सरकार’ का बोर्ड लगा हुआ था। चालक ने पूछताछ के दौरान खुद को IB अधिकारी बताते हुए एक आईडी कार्ड पुलिस को दिखाया।

चालक ने अपना नाम मो. मोहासिब खान पुत्र मो. अयूब खान (24), निवासी शाहबाद गेट, मोहल्ला ईदगाह, थाना कोतवाली, रामपुर, उत्तर प्रदेश बताया। पुलिस ने जब उसके पद और नियुक्ति से संबंधित जानकारी मांगी तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। आईडी कार्ड और दस्तावेजों पर संदेह होने पर पुलिस ने कार की तलाशी ली।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बाबा रामदेव का ‘आयुर्वेदिक हुक्का’ वीडियो वायरल -बंद नाक-खांसी में राहत का दावा, विशेषज्ञों ने उठाए सवाल

डैशबोर्ड से मिले फर्जी दस्तावेज और एयरगन

तलाशी के दौरान कार के डैशबोर्ड से कथित फर्जी IB आईडी कार्ड, इंटेलिजेंस ब्यूरो से संबंधित दस्तावेज, पिस्टल जैसी दिखने वाली एयरगन, नीली बत्ती और ‘भारत सरकार’ का बोर्ड बरामद किया गया।

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने रौब दिखाने के लिए एयरगन अपने पास रखी थी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि उसके पास मौजूद IB आईडी और संबंधित दस्तावेज फर्जी हैं।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी कथित तौर पर खुद को IB अधिकारी/जवान प्रदर्शित करने के लिए फर्जी पहचान पत्र और दस्तावेजों का इस्तेमाल कर रहा था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : रेस्टोरेंट रिव्यू टास्क के नाम पर महिला से 1.40 लाख की साइबर ठगी

मामले में थाना हल्द्वानी में FIR संख्या 315/2026 के तहत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे अग्रिम वैधानिक कार्रवाई के लिए न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। कार को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी:
मो. मोहासिब खान पुत्र मो. अयूब खान, उम्र 24 वर्ष, निवासी रामपुर, उत्तर प्रदेश।

गिरफ्तारी टीम:
उपनिरीक्षक कृपाल सिंह, प्रभारी चौकी भोटियापड़ाव, कांस्टेबल मो. अजहर और कांस्टेबल सुनील टम्टा शामिल रहे। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119