गुलदार ने एक युवक को मार डाला, स्कूल के बच्चों ने दी जानकारी
अल्मोड़ा। पहाड़ी क्षेत्रों में गुलदार का आतंक बढ़ता जा रहा है। अब जिले के रानीखेत के ताड़ीखेत ब्लाक में गुलदार ने एक युवक को मार डाला। आज सुबह उसकी लाश मिली। इससे ग्रामीण दहशत में है। घटना रानीखेत ताड़ीखेत ब्लाक की है। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर है। बताया जाता है यहां फयाटनौला निवासी युवक गांव में अकेले रहता था। बीते सोमवार की शाम वह घर से करीब तीन किमी दूर सामान लेने बाजार गया था, वापस लौटते वक्त उस पर गुलदार ने हमला कर दिया।
आज मंगलवार सुबह जब प्राइमरी स्कूल कनोली के बच्चे और शिक्षक स्कूल जा रहे थे। उन्होंने स्कूल के पास खून के निशान देखे। इसके बाद उन्होंने गांव में लोगों को इसकी जानकारी दी। गांव के राजेंद्र सिंह मावड़ी ने बताया कि खून के निशान मिलने पर गांव के लोगों ने आसपास देखा। इस दौरान कही चप्पल और कहीं कपड़े मिले। बाद में नौले के पास झाड़ियों में एक शव मिला। शव की शिनाख्त गांव के जगदीश चन्द्र असनोड़ा के रूप में की गई। वन क्षेत्राधिकारी तापस मिश्रा ने बताया कि शव को देख कर लग रहा है कि गुलदार ने ही युवक को मारा है। मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत भेजा जा रहा है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल, राष्ट्रपति ने की नियुक्ति
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘थिंक बियॉन्ड होटल्स’ पर अतिथि व्याख्यान -छात्रों को बताए सरकारी नौकरी और स्वरोजगार के अवसर
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पहली बार आयोजित हुआ ‘नाट्यकम-2026 -मंच पर जीवंत हुई भारतीय ज्ञान परंपरा