पिता के साथ स्कूटी से परीक्षा देने जा युवती की स्कूटी रपटने से मौत, पिता घायल
लालकुआं। बिंदुखत्ता के संजय नगर निवासी ऑनरी कैप्टन लक्ष्मण सिंह ठाकुरी की 25 वर्षीय पुत्री की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से जख्मी हो गये। प्राप्त जानकारी के अनुसार बिंदुखत्ता के संजय नगर निवासी भारतीय सेना से सेवानिवृत्त कैप्टन लक्ष्मण सिंह ठाकुरी अपनी पुत्री कुमारी रेनू को उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी में परीक्षा के लिए स्कूटी से लालकुआं की ओर को आ रहे थे कि हनुमान मंदिर के समीप उनकी स्कूटी का टायर अचानक फट गया और स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क में रगड़ती हुई हुई काफी दूर तक घसीटती चली गई।
इस दौरान लक्ष्मण सिंह घायल हो गए, वही स्कूटी के पीछे बैठी उनकी बेटी रेनू सिर में चोट लगने से बेहोश हो गई, जिसे पहले हल्द्वानी के निजी अस्पताल उसके बाद बरेली भोजीपुरा के राममूर्ति अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां आज रेनू ने दम तोड़ दिया। देर शाम गौला नदी में मृतका रेनू का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। लक्ष्मण सिंह के एक पुत्र जबकि तीन पुत्रियां हैं, जिसमें सबसे छोटी रेनू थी, परिवार में रेनू के अलावा सभी विवाहित हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी
बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार
बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
UKnews-भीमताल-चाफी-धानाचूली मोटर मार्ग पर दो नवंबर तक यातायात रहेगा बंद
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न