लोकसभा में विपक्ष के हंगामे के कारण बाधित रहा प्रश्नकाल

खबर शेयर करें 👉

नई दिल्ली। लोकसभा में मानसून सत्र के तीसरे सप्ताह की शुरुआत में आज भी विपक्षी सदस्यों का हंगामा जारी रहा जिसके कारण प्रश्नकाल नहीं चला और अध्यक्ष ओम बिरला को सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित करनी पड़ी। बिरला ने सुबह 11.00 बजे जैसे ही प्रश्नकाल शुरू किया विपक्षी सदस्य मणिपुर हिंसा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सदन में आकर जवाब देने की मांग करते हुए हंगामा करने लगे और नारेबाजी करते हुए सदन के बीचो-बीच आ गये।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दीपावली से पहले छह दुग्ध समितियों को 32 लाख रुपये का बोनस वितरित


हंगामे के बीच बिरला ने सदन की कार्यवाही चलाने का प्रयास किया। इस बीच सत्ता पक्ष के सदस्यों के पूरक प्रश्नों का भी संबंधित मंत्रियों ने जवाब दिया लेकिन हंगामा जारी रहा जिसके कारण सवालों के जवाब सुनाई नहीं दे रही थे। अध्यक्ष ने प्रश्नकाल रोककर हंगामा कर रहे सदस्यों से शांत रहने और प्रश्नकाल चलने देने का आग्रह किया लेकिन सदस्यों की नारेबाजी जारी रही और हंगामा चलता रहा तो उन्होंने सदन की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित कर दी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119