आकाश अंबानी होंगे रिलायंस जियो इनफोकॉम लिमिटेड के नए चेयरमैन-
- पंकज पवार को अगले 5 वर्षों के लिए कंपनी का मैनेजिंग डायरेक्टर बनाया गया
- मुकेश अंबानी जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड के चेयरमैन बने रहेंगे।
नई दिल्ली, 28 जून, 2022: जाने माने उद्योगपति मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी अब रिलायंस जियो इनफोकॉम लिमिटेड के चेयरमैन होंगे। 27 जून को हुई बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग में उनके नाम पर मोहर लगी। इससे पहले आकाश अंबानी बोर्ड में नॉन एक्सीक्यूटिव डायरेक्टर के पद पर कार्यरत थे। मंगलवार को स्टॉक एक्सचेंज में कंपनी की तरफ से की गई फाइलिंग में यह बात सामने आई।
ब्राउन यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र में स्नातक आकाश अंबानी से पहले उनके पिता मुकेश अंबानी कंपनी के चेयरमैन के नाते काम देख रहे थे। मुकेश अंबानी का इस्तीफा भी बोर्ड ने स्वीकार कर लिया है। इस नियुक्ति को नई पीढ़ी को नेतृत्व सौंपने के तौर पर देखा जा रहा है। मुकेश अंबानी जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड के चेयरमैन बने रहेंगे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



राजस्व निरीक्षक लालकुआं मनोज कुमार बने नायब तहसीलदार
UK-प्रेमी के साथ गांव पहुंची हल्द्वानी की किशोरी, शादी की जिद पर अड़ी
हल्दूचौड़ की रामलीला में सूर्पनखा नासिका छेदन का भावपूर्ण मंचन -कलाकारों ने बटोरी वाहवाही
राजीवनगर प्रथम बिंदुखत्ता की रामलीला में शबरी आश्रम में राम-लक्ष्मण मिलन का भावपूर्ण मंचन