छात्रा को स्कूटी में घुमाने का झांसा देकर जंगल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद जब छात्रा की हालत बिगड़ी तो युवक उसे जंगल में ही छोड़कर अपनी स्कूटी से भाग निकला

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी- थाना काठगोदाम क्षेत्र में एक युवक ने नाबालिग छात्रा को स्कूटी में घुमाने का झांसा देकर जंगल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद जब छात्रा की हालत बिगड़ी तो युवक उसे जंगल में ही छोड़कर अपनी स्कूटी से भाग निकला। किशोरी किसी तरह अपने घर पहुंची और सारी आपबीती अपने परिजनों को सुनाई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...दीपावली की आड़ में गोदाम में सज रही थी जुए की महफिल, पांच गिरफ्तार

घटना मंगलवार की शाम की है। बुधवार को किशोरी के पिता पुलिस थाने पहुंचे और युवक के खिलाफ तहरीर दी। एसपी सिटी डा. जगदीश चंद्र, सीओ सिटी शांतनु पाराशर ने मौके के मुआयना करके काठगोदाम थाना प्रभारी को आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जल्दी गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  लालकुआं में कांग्रेस की टिकट पर शंकर जोशी का ‘100 प्रतिशत’ दावा -बोले- टिकट भी मेरा, जीत भी मेरी

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पड़ोसी युवक 15 वर्षीय छात्रा को बहला-फुसलाकर जंगल में ले गया। इसके बाद डरा-धमका दुष्कर्म किया। इस दौरान नाबालिग की हालत बिगड़ गई। इसके बाद आरोपी उसे जंगल में छोड़कर स्कूटी से भाग निकला। किसी तरह घर पहुंची पीड़िता ने मां को आपबीती सुनाई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मोतीनगर में ट्रेन की चपेट में आने से हरीश की मौत -आज चित्रशिला घाट पर होगा अंतिम संस्कार

काठगोदाम एसओ विमल मिश्रा ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो और दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया। पीड़ित का मेडिकल कराया गया। आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119