किशोर ने पुलिस कांस्टेबल का सिर फोड़ा, सात टांके लगे

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

देहरादून: कोतवाली पटेल नगर क्षेत्र के अंतर्गत चौकी बाजार में तैनात कांस्टेबल पर एक किशोर ने हमला कर दिया, जिससे कांस्टेबल लहूलुहान हो गया और पुलिसकर्मी उसे अस्पताल ले गए। जहां कांस्टेबल के सात टांके आए हैं।

मामला पटेलनगर क्षेत्र के बाजार चौकी का है, जहां कारगी चौक के पास कुंज विहार निवासी दो भाई सुनील कुमार और धनीराम के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा रहा था, जिसकी सूचना पुलिस को दी गयी। पुलिस ने दोनों भाईयों के खिलाफ शांति भंग का मुकदमा दर्ज कर थाने के हवालात में बंद कर दिया। जिसके बाद दिन के समय सुनील का नाबालिग बेटा बाजार चौकी पहुंचा और जेल में बंद पिता को फोन देने लगा। वहां तैनात सिपाही प्रवीण कुमार ने उसे रोका तो किशोर ने गुस्से में आकर सिपाही पर कड़े से हमला कर दिया। जिससे सिपाही लहूलुहान होकर बेहोश हो गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  देहरादून: संस्कृति लोक कॉलोनी में किराए के कमरे में देह व्यापार का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

चौकी में तैनात अन्य पुलिसकर्मियों के आने के बाद घायल कांस्टेबल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने कांस्टेबल के सिर पर सात टांके लगाए। चौकी बाजार प्रभारी प्रमोद शाह ने बताया है कि कांस्टेबल प्रवीण कुमार की तहरीर के आधार नाबालिग किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।वहीं किशोर को हिरासत में लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-बारात आने से एक दिन पहले दुल्हन ने खाया जहरीला पदार्थ -दूल्हे पक्ष ने तोड़ा रिश्ता

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119