दुःखद ! सोमेश्वर का लाल मणिपुर में शहीद, आज गांव पहुंचेगा पार्थिव शरीर, शोक में डूबा गांव
सोमेश्वर /अल्मोड़ा । तहसील के चनौदा, बूंगा निवासी सैनिक मणिपुर में शहीद हो गए। उनका पार्थिव शरीर आज बुधवार को उनके गांव पहुंचेगा। घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार मणिपुर में तैनात 16 कुमाऊं रेजीमेंट के सैनिक कमल सिंह भाकुनी (24) को ड्यूटी के दौरान संदिग्ध हालात में गोली लग गई। इस घटना में वह शहीद हो गए। वह चार वर्ष पूर्व सेना में भर्ती हुए थे। 25 दिन पूर्व ही वह अवकाश के बाद ड्यूटी पर लौटे थे। शहीद के पिता चंदन सिंह भाकुनी गांव में ही खेती-बाड़ी करते हैं जबकि माता दीपा भाकुनी गृहणी हैं। उनका बड़ा भाई प्रदीप भाकुनी भी सेना में है।
ग्राम प्रधान रमेश भाकुनी ने बताया कि गोली लगने से वह शहीद हुए हैं। बताया कि उनका पार्थिव शरीर बुधवार यानी आज पहुंचेगा। गोली कैसे लगी, इसकी स्पष्ट जानकारी किसी को नहीं है। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है। वहीं डीएम विनीत तोमर ने कहा कि सैनिक के शहीद होने की सूचना नहीं मिली है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

सांसद अजय भट्ट को ब्रह्माकुमारी बहन ने बांधा रक्षासूत्र -सुख-शांति और सद्भाव का दिया संदेश
uttarakhand-रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री धामी की बहनों को बड़ी सौगात -60 की उम्र से रोडवेज में मुफ्त सफर
uttarakhand-देवीधुरा में गूंजा रणबांकुरों का जयघोष –आठ मिनट तक चला विश्व प्रसिद्ध बग्वाल का रोमांचक फल-फूल युद्ध