प्लॉट खरीदने के नाम पर महिला से लाखों की ठगी-

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी । मुखानी थाने में एक महिला ने जमीन खरीदने के नाम पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। कमलुवागांजा निवासी गीता मेहता का आरोप है कि उसने कमलुवागांजा के बोरा कालोनी निवासी दीपक सिंह बोरा पुत्र हीरा सिंह से 900 वर्ग फीट का प्लॉट लिया था। इसके बाद उसने दीपक के खाते में 6 लाख 15 हजार रुपये डाल दिए। इसके अलावा 3 लाख 65 हजार रुपये दीपक को अलग से दे दिए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत जयपुर खीमा में महिलाओं को मिलेगा हुनर का संबल --श्रम विभाग ने शुरू किया निःशुल्क प्रशिक्षण

इस तरह कुल 9 लाख 80 हजार रुपये दे दिए। जब उन्होंने प्लॉट का बैनामा कराने को कहा तो वह टालमटोली करने लगा और उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। थाना एसओ रमेश सिंह बोरा ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...दोहरी वोटर लिस्ट से जीते जनप्रतिनिधियों पर हाईकोर्ट सख्त --निर्वाचन आयोग से मांगा पूरा ब्योरा
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119