युवक ने भाई और भाभी पर गड़ासे से किया हमला, मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। छोटे भाई पर बड़े भाई व भाभी पर गड़ासे से हमला करने और उसकी दुकान के कर्मियों के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हीरानगर वार्ड सात निवासी गोविंद सिंह लटवाल का कहना है कि उनका छोटे भाई नारायण सिंह से विवाद चल रहा है। आए दिन वह उन्हें और परिजनों को जान से मारने की धमकी देता है। शुक्रवार दोपहर नारायण सिंह दुकान में आकर गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने गड़ासे से हमला कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा हत्याकांड : आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद

इस बीच दुकान में काम करने वाले कर्मचारी बीच बचाव में आ गए। इससे वह और पत्नी गड़ासे के हमले से बाल-बाल बच गए। इस दौरान हुई मारपीट में पत्नी बबीता लटवाल की अंगुली टूट गई। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाना पड़ा। उन्होंने पुलिस से आरोपी भाई के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही --रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119