अज्ञात कारणों के चलते युवक ने लगाई फांसी, पुलिस मौके पर
मृत्युंजय सरकार
दिनेशपुर( उधम सिंह नगर)। अज्ञात कारणों के चलते शुक्रवार प्रातः एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस शव का पंचनामा करने की कार्रवाई कर रही है।
दिनेशपुर वार्ड संख्या 1 निवासी वरुण गोलदार कुमार 28 वर्ष पुत्र सुधांशु गोलदार ने अज्ञात कारणों के चलते नदी किनारे फांसी लगा ली। प्रातः नदी किनारे जा रहे बच्चों ने पेड़ पर लटका हुआ शव देखा, तो उन्होंने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों ने इस बात की सूचना 112 के माध्यम से पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पीएम की कार्रवाई की जा रही है।
जानकारी के अनुसार कुछ समय पूर्व मृतक की पत्नी अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी, कुछ समय के बाद उन दोनों में तलाक भी हो गया। बताया जा रहा है कि अभी दो-तीन दिन पूर्व पत्नी अपने प्रेमी को छोड़कर फिर उसके घर आ गई और एक रात उसके घर में रही। जैसे उसकी प्रेमी को पता चला कि वह पूर्व पति के यहां चली गई है तो वहां उसके पूर्व पति के घर पहुंचा और अपनी प्रेमिका को लेकर वहां से चला गया। शुक्रवार सुबह नदी किनारे उसका लटका हुआ शव देखा गया। मृतक के माता-पिता मजदूरी करने के लिए गए हैं। उनके आने के बाद ही कारणों का पता चल सकेगा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा हत्याकांड : आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद
उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
उत्तराखंड…स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी