बेरोजगारी से परेशान युवक ने की आत्म हत्या-

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। राजपुरा क्षेत्र में एक वाहन चालक ने बेरोजगारी के चलते पंखे के कुंडे में झूलकर मौत को गले लगा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार आज दोपहर राजपुरा निवासी 50 वर्षीय दान सिंह बिष्ट ने घर में लगे पंखे के कुंडे में फांसी फंदा लगा लिया। कुछ देर बाद जब परिजन कमरे में पहुंचे तो अंदर का नजारा देख उनकी पैरों तले जमीन खिसक गई। शोरगुल सुनकर आस-पास के लोग एकत्रित हो गए और अचेतावस्था में दान सिंह को फंदे से उतार कर बेस अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पत्नी प्रेमा ने पुलिस को बताया कि दान सिंह पूर्व में गाड़ी चलाता था। लेकिन तीन वर्ष से वह बेरोजगार हो गया था। इसके चलते वह मानसिक तनाव में था और अत्यधिक शराब का सेवन करने लगा था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-साइबर ठगी पर अल्मोड़ा पुलिस का बड़ा वार --नौ म्यूल बैंक खातों का खुलासा


ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119