यह महिला बेच रही थी अवैध शराब पुलिस ने किया गिरफ्तार
चंपावत
कोरोना काल में सामाजिक मर्यादा को दरकिनार कर महिला भी शराब के अवैध कारोबार में उतर गई तथा भारी मुनाफा कमाने के चक्कर में उसने शराब बेचना प्रारंभ कर दी अब जब उसने अवैध शराब के कारोबार में गलती की और पुलिस की नजर में जा चढ़ी मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने थाना रीठासाहिब जनपद चंपावत क्षेत्र से कमला देवी पत्नी भोपाल सिंह बोहरा, निवासी साल, थाना रीठा साहिब, जनपद चंपावत के कब्जे से 192 पव्वे तथा 11 बोतल पिकनिक मार्का देशी शराब बरामद कर गिरफ्तार किया जहां उसे विभिन्न धाराओं में मामला पंजीकृत कर उसका चालान कर दिया।
एक और घटना में पुलिस ने बनबसा क्षेत्र अंतर्गत मुख्य बाजार से राजू बोरा पुत्र जगत सिंह बोरा, निवासी वार्ड नंबर 7, लाल इमली पड़ाव, टनकपुर को वाहन संख्या Uk 03 6339 से 55 पाउच कच्ची शराब बरामद कर गिरफ्तार किया गया पुलिस ने इसको भी 60 आबकारी एक्ट के अंतर्गत विस्तार कर इसको चालान कर दिया । गौरतलब है कि जब से लॉकडाउन लगा है तब से अधिकांश लोग अवैध कारोबार में जुट गए हैं लेकिन पुलिस की पैनी नजर के आगे उनके यह काले कारनामे ज्यादा दिन नहीं टिक पा रहे हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

देहरादून : मियांवाला के जौहड़ को मिला नया जीवन -8.64 करोड़ से बना जल सृष्टि पार्क
Uk…मुकदमों की जानकारी के सार्वजनिक पोर्टल को बंद करने पर हाईकोर्ट सख्त -डीजीपी को पेश होने की चेतावनी
उत्तराखंड : निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने हरिद्वार में फांसी लगाकर की आत्महत्या
uttarakhand-स्पा सेंटरों पर पुलिस का शिकंजा -छह प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 30 हजार रुपये जुर्माना