जन- जन तक भ्रष्टाचार मिटाओ, उद्यान निदेशक को नियमित बिठाओ के तहत निकाली रैली-
एसआर चंद्रा
भिकियासैंण। जन जन तक भ्रष्टाचार मिटाओ उद्यान बचाओ ,और नियमित निदेशक बैठाओ यात्रा अपने दूसरे दिन मांसी भूमिया मंदिर से प्रारम्भ होकर मांसी, दिपकोट, भगोती, भटकोट, चौखुटिया, होते हुए गैरसैंण के लिऐ रवाना हुई। भूमिया मन्दिर के अध्यक्ष, रामस्वरूप मासीवाल काश्तकार हरि सिंह , सूरज शर्मा, भुवन चन्द्र कोटिया ने यात्रा को तिलक लगाकर रवाना किया। सामाजिक कार्यकर्ता एंव। रानीखेत विधान सभा प्रत्याशी दीपक करगेती के नेतृत्व में काश्तकारों द्वारा उद्यान बचाने और निदेशक द्वारा किए जा रहे उद्यान विभाग में करोड़ों के भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच शासन से करवाने की मांग की ,दीपक करगेती ने यात्रा के दौरान जन जन तक बताया कि वर्तमान निदेशक अदरक बीज खरीद,हल्दी बीज खरीद और ढुलाई तीनो में 1 करोड़ से अधिक का घोटाला किया जा चुका है। किवी की पौंध के खरीद फरोख्त में 1 करोड़ 40 लाख का घोटाला किया गया है,सब सिडलिंग में 10 लाख का घोटाला किया गया है, 4 अंतर्राष्ट्रीय सेमिनारों के नाम से 3 करोड़ 20 लाख का घोटाला किया गया। ऐसे निदेशक के काले कारनामों की जांच की मांग दीपक करगेती ने यात्रा के माध्यम से की है। यात्रा आज मांसी, चौखुटिया, पांडवाखोला, मैहरचौली होते हुए उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण को रवाना हुई।
यात्रा के दौरान पर्वतीय राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह बिष्ट, सुरेंद्र रावत, शांता प्रसाद, काश्तकार बिरेंद्र सिंह बिष्ट, त्रिलोक सिंह, भुवन शुयाल, बलवंत सिंह,आदि लोगों ने औद्याँनिकी में हो रहे भ्रष्टाचारों से जनता को अवगत कराया। यात्रा में चल रहे काश्तकारों में नारायण दत्त जोशी, बलवंत सिंह बोहरा, भगवत बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य, राजेन्द्र जोशी, किशोर बेलवाल,रमेश लाल, प्रेम, रोहित, कैलाश असवाल,नवीन असवाल ,मयंक तिवाड़ी, कैलाश,कमल भट्ट,जीवन फर्तियाल, योगेश जोशी, राहुल,कमल, आदि लोग उपस्थित रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



अल्मोड़ा के दशहरे में रावण परिवार का शक्ति प्रदर्शन -18 से बढ़कर 23 हुए पुतले, चार साल बाद लौटा अहिरावण
कुमाऊं में यूपी के शातिर चोरों का आतंक -25 सलाखों के पीछे, बंद घरों को बना रहे थे निशाना
UK-सरयू के उफनते बहाव में समाया जम्मू-कश्मीर का युवक -पुलिस-NDRF ने मौत के मुंह से निकाला
महामंडलेश्वर सोमेश्वर महाराज ने किया श्री हरि ओम ट्रेडर्स का भव्य शुभारंभ