राजस्थान के पर्यटक की कैंची धाम मंदिर के पास सड़क हादसे में मौत

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के छेल बिहारी शर्मा (55) की कैंची धाम मंदिर के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। वह अपने पांच दोस्तों के साथ टैक्सी स्कूटी पर कैंची धाम दर्शन के लिए जा रहे थे, जब यह हादसा हुआ। घटना बुधवार सुबह की है जब छेल बिहारी शर्मा और उनके दोस्त भवाली में एक होटल में रात बिताने के बाद स्कूटी से कैंची धाम के लिए निकले थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  आंचल दुग्ध संघ की 705 समितियों में शान से लहराया तिरंगा -देशभक्ति के रंग में रंगा लालकुआं

मंदिर से लगभग पांच किलोमीटर पहले उनकी स्कूटी फिसल गयी और माधोपुर छेल निवासी बिहारी शर्मा पुत्र ओमप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीने, पेट और पैरों में गंभीर चोटें आई। हादसे के बाद स्थानीय पुलिस ने घायल कारोबारी को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन एंबुलेंस डेढ़ घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंची। चिकित्सकों ने अस्पताल पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया। राजस्थान के कुंडेरा गांव निवासी छेल बिहारी शर्मा का वहां एक कारोबारी प्रतिष्ठान था। हादसे के कारण उनके परिवार में गहरा शोक है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119