मोटर साइकिल से कर रहे थे गांजा तस्करी, सात किलो से अधिक गांजे के साथ दो गिरफ्तार

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा।सल्ट पुलिस ने बाइक से तस्करी कर रहे दो व्यक्तियों को सात किलो 660 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। आगामी लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत समस्त थाना, चौकी व एसओजी, एएनटीएफ प्रभारियों को जनपद में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम व अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु नियमित रुप से प्रभावी चैंकिग अभियान चलाकर नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से पत्रकार जगत में शोक

शुक्रवार को सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष सल्ट अजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस ने चैकिंग के दौरान राजकीय पॉलीटेक्निक तिराहा डोटियाल रोड सल्ट से मोटर साइकिल संख्या यूके19बी-1409 को रोककर किया तो मोटर साइकिल सवार गौरव सिंह नेगी व सागर सिंह रावत के पास एक कट्टे में सात किलो 660 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गौरव सिंह नेगी व सागर सिंह रावत को गिरफ्तार कर गांजा तस्करी में प्रयुक्त मोटर साइकिल को सीज कर दिया। 

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119