हरे पेड़ों पर चली आरी- वन विभाग के दो कर्मचारी निलंबित-

खबर शेयर करें 👉

रामनगर। बिना परमिशन के हरे पेड़ो को काटने पर वन विभाग ने दो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया हैं।

चार दिन पूर्व अवैध पातन पर गहनता से जांच करने के बाद रामनगर तराई पश्चिमी के अंतर्गत पड़ने वाले शिवनाथपुर क्षेत्र में तैनात दो वनरक्षकों को डीएफओ बलवंत सिंह ने निलंबित कर दिया है।रामनगर के तराई पश्चिमी वन प्रभाग के अंतर्गत पड़ने वाले शिवनाथपुर क्षेत्र में 4 दिन पूर्व खैर के साथ ही अन्य पेड़ों का अवैध तरीके से तस्करों ने कटान किया था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता लापता, तलाश में जुटी पुलिस

मामले की जांच की गई तो इसमें कुछ वनरक्षकों की मिलीभगत के साथ ये कार्य को अंजाम दिया गया था। जिसमें रामनगर तराई पश्चिमी के डीएफओ बलवंत सिंह साही ने जांच के आदेश दे दिए थे। गहनता से जांच करने पर पता लगा कि दो वन रक्षकों के संलिप्तता के साथ ही शिवनाथपुर की एक बीट में 12 पेड़ और दूसरी बीट में 31 पेड़ों का अवैध कटान किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  भारत-जापान सहयोग को बढ़ावा देगा वर्ल्ड कनेक्ट एजुकेशन -कागोशिमा के गवर्नर से हुई अहम मुलाकात

वहीं उन्होंने कहा कि तुरंत ही इसमें कार्रवाई करते हुए 2 लोगों को निलंबित कर दिया गया है।बताया कि दो वनरक्षक शंकर सिंह और महेंद्र सिंह को तत्काल निलंबित कर दिया गया है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119