दो अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरफ्तार-

खबर शेयर करें 👉

काशीपुर। पुलिस ने दो अंतरराज्यीय बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर पांच बाइकें भी बरामद की हैं। चार बाइक जसपुर से तो एक ठाकुरद्वारा मुरादाबाद से चुराई गई थी। कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने शनिवार को खुलासा करते हुए बताया कि शुक्रवार को पुलिस ने गूलरगोजी मोड़ पर चेकिंग करते हुए एक बाइक पर दो लोगों को गिरफ्तार किया। कागज चेक करने पर बाइक चोरी की निकली। पकड़े गए दोनों आरोपियों से अपना नाम रितेश कुमार पुत्र तेजपाल निवासी मोहल्ला भूपसिंह, शक्को वाली मस्जिद जसपुर, शाने आलम पुत्र शरीफ हुसैन निवासी मोहल्ला पट्टी चौहान जसपुर बताया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मंत्री कैड़ा ने सर्पदंश से मृतक जोध सिंह के परिजनों को सौंपा 10 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने सम्राट कॉलोनी के एक मकान से चार अन्य बाइकें भी बरामद कीं। बरामद बाइको में चार जसपुर तो एक बाइक ठाकुरद्वारा से चोरी की गई थी। कोतवाल ने बताया कि आरोपी रितेश के खिलाफ पहले से कोतवाली में दो मुकदमे दर्ज हैं। बाइक चोरी को पकड़ने में कोतवाल धीरेंद्र कुमार, एसएसआई एनके बचकोटी, एसआई हरीश आर्य, कौशल भाकुनी, प्रवीण कुमार, सिपाही सुनील तोमर, राजेंद्र प्रसाद, भुवन सिंह आदि शामिल रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119