175 टिन अवैध लीसे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, -दन्या से हल्द्वानी जा रहा था लीसा
अल्मोड़ा। लमगड़ा पुलिस ने 175 टिन अवैध लीसे के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों तस्करों के खिलाफ वन अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थानाध्यक्ष राहुल राठी के नेतृत्व में मंगलवार को पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक कैंटर वाहन को चेक किया तो कैंटर के डाले में एक बंद चैंबर बना मिला। जिसमें 175 टिन व दो ड्रम लीसा बरामद किया गया।
कैंटर चालक कमल सिंह मेहता उम्र-32 वर्ष पुत्र गोपाल सिंह, निवासी दल्लेख नेपाल, हाल पता वाहन डहरिया मुखानी हल्द्वानी व परिचालक दीवान राम उम्र-47 वर्ष पुत्र जोगा राम, निवासी चगेठी भनोली को गिरफ्तार किया गया है। मामले में भारतीय वन अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों ने बताया कि यह लीसा काफलीखान दन्या के बसंत पाण्डे का है। लीसा काफलीखान से भरवाया गया और उनसे लीसे को हल्द्वानी पहुंचाने को कहा था।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग