UK-अस्कोट में जंगली सुअर ने व्यक्ति पर किया हमला -गंभीर चोटें आईं

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़। अस्कोट क्षेत्र में जंगली सुअर के हमले में एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल की पहचान 38 वर्षीय विनोद सिंह पुत्र गजेंद्र सिंह के रूप में हुई है। घटना सोमवार सुबह की बताई जा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-बिना फोन, मैसेज या लिंक के क्लिक के खाते से उड़ाए 1.86 लाख रुपये

विनोद सिंह के अनुसार, वह पास के जंगल में घास काट रहे मजदूरों के लिए खाना लेकर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक जंगली सुअर ने उन पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि काफी देर तक शोर मचाने के बाद सुअर उन्हें छोड़कर जंगल की ओर भाग गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  पंतनगर में 120वें अखिल भारतीय किसान मेले की तैयारियां अंतिम चरण में -400 से अधिक स्टॉल लगेंगे

घटना के बाद परिजन घायल को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात एमओ डॉ. शाहरूख की टीम ने उनका उपचार किया। चिकित्सक के अनुसार, जंगली सुअर के हमले में विनोद के पैर, हाथ की अंगुली और नाक में चोट आई है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119