UKNews-विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का आरोप -इमीग्रेशन कार्यालय सील

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। विदेश में नौकरी दिलाने का भरोसा देकर युवक को अल्बानिया भेजने के नाम पर रकम और दस्तावेज लेने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक माह बीतने के बाद भी युवक को विदेश नहीं भेजा गया और न ही उसका पासपोर्ट वापस किया गया। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस ने आवास विकास स्थित इमीग्रेशन कार्यालय को सील कर दिया है।

ग्राम सहदौरा बरा निवासी शमशेर पुत्र रहीश अहमद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि करीब एक माह पहले उसकी मुलाकात प्रीत विहार निवासी मोहम्मद अलीम पुत्र जमील अहमद से हुई थी। आरोप है कि अलीम ने खुद को जेड ग्लोबल कैरियर इमीग्रेशन सर्विस से जुड़ा बताते हुए अल्बानिया, आर्मेनिया और रूस समेत कई देशों में वर्क परमिट के आधार पर नौकरी दिलाने का भरोसा दिया था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मुख्यमंत्री धामी आज पिथौरागढ़ दौरे पर -आदि कैलाश परिक्रमा रन में होंगे शामिल, विकास योजनाओं की देंगे सौगात

शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपी ने उसके बेटे अयान अहमद को अल्बानिया भेजने के लिए दो लाख 25 हजार रुपये खर्च आने की बात कही थी। साथ ही वेयरहाउस में नौकरी दिलाने और 70 से 80 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन मिलने का भरोसा भी दिया था। इस पर उसने बेटे का पासपोर्ट, कंप्यूटर डिप्लोमा और अंकपत्र आरोपी को सौंप दिए तथा 20 हजार रुपये जमा करा दिए। शेष रकम वीजा आने के बाद देने की बात तय हुई थी। इस दौरान बेटे का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand-लालकुआं में भीषण सड़क हादसा -कैंटर की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवकों की मौत

आरोप है कि एक माह बीत जाने के बाद भी न तो वीजा उपलब्ध कराया गया और न ही पासपोर्ट वापस किया गया। इसके उलट आरोपी की ओर से शेष रकम की मांग की जा रही है। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी के पास विदेश में नौकरी के लिए भेजने संबंधी आवश्यक इमीग्रेशन पंजीकरण नहीं है। इसके अलावा अन्य युवकों को पर्यटक वीजा पर विदेश भेजने का आरोप भी शिकायत में लगाया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-पवित्र छड़ी यात्रा पहुंची जागेश्वर धाम -संतों और श्रद्धालुओं ने की विधिवत पूजा-अर्चना

कार्यालय सील, जांच शुरू

सीओ सिटी विभव सैनी ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने आवास विकास स्थित इमीग्रेशन कार्यालय को सील कर दिया है। मामले में जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119