UKnews-अस्वच्छता और बिना लाइसेंस मिठाई व बताशे बनाने पर कार्रवाई -गोदामों में मिलीं बासी मिठाइयां

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शहर में मिठाई, बताशे और खिलौने बनाने वाले प्रतिष्ठानों तथा गोदामों में छापेमारी की। इस दौरान अंबेडकर नगर स्थित प्रभात जायसवाल के गोदाम में बिना लाइसेंस के अत्यंत अस्वच्छ परिस्थितियों में बताशे, मिसरी और खिलौनों का निर्माण किया जा रहा था। विभागीय टीम ने मौके पर संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम (FSS Act) के तहत चालानी कार्रवाई की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  तीन साल से बंद सीटी स्कैन मशीन, ड्रेनेज के अभाव में ऑपरेशन थिएटर ठप -हल्द्वानी बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट ने CM को लिखा पत्र

इसके अतिरिक्त ऊंचापुल स्थित अजय स्वीट्स के गोदाम में पुरानी और बासी मिठाइयां मिलने तथा गंदगी पाए जाने पर भी चालानी कार्रवाई की गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  गैरसैंण में धामी सरकार का अंतिम सत्र आज से -सात हजार करोड़ से अधिक का अनुपूरक बजट होगा पेश

खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए अनियमितता बरतने वाले और बिना लाइसेंस संचालित प्रतिष्ठानों के खिलाफ लगातार छापेमारी की जाएगी। विभाग का उद्देश्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना और लोगों को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है।

इस दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने भी लिए गए। विभाग के अनुसार, फूड सेफ्टी लैब ऑन व्हील्स के माध्यम से मौके पर 97 नमूनों की प्राथमिक जांच की गई। विभाग ने बताया कि प्राथमिक जांच में सभी नमूने खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप पाए गए।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119