बागेश्वर में दो अलग-अलग घटनाओं में युवक और किशोरी की मौत -प्रेम प्रसंग की चर्चा से मचा हड़कंप

खबर शेयर करें 👉

-किराये के कमरों में फंदे से लटके मिले दोनों के शव -परिजनों ने प्रेम प्रसंग से किया इनकार, पुलिस जांच में जुटी

बागेश्वर। नगर में सोमवार रात और मंगलवार सुबह दो अलग-अलग घटनाओं में 26 वर्षीय युवक और 17 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दोनों अपने-अपने किराये के कमरों में फंदे से लटके मिले। दोनों के एक-दूसरे को जानने और प्रेम प्रसंग की चर्चा सामने आई है, हालांकि परिजनों ने इससे इनकार किया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

दरवाजा तोड़कर कमरे में पहुंचे तो फंदे से लटका मिला युवक

पहली घटना नुमाइश गली की है। यहां किराये के कमरे में रहने वाले मुकेश राठौर (26) पुत्र आनंद कुमार राठौर निवासी पीलीभीत, बरेली का शव सोमवार रात कमरे में पंखे के हुक से लटका मिला। रात करीब 11 बजे उसके दोस्त ऋतिक ने पुलिस और परिजनों को घटना की सूचना दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की व्यवस्था का आश्वासन -सफाई सुधारने और मरीजों से शालीन व्यवहार के निर्देश

ऋतिक के अनुसार, मुकेश सोमवार देर शाम महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा से लौटने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया था। रात में जब वह उसे खाना खाने के लिए बुलाने पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक कोई हलचल नहीं होने पर आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी गई। इसके बाद दरवाजा तोड़कर देखा गया तो मुकेश फंदे से लटका मिला।

मुकेश पिछले कई वर्षों से बागेश्वर में अपने पिता के मसालों के कारोबार में हाथ बंटा रहा था। घटना की सूचना मिलने पर उसके पिता आनंद कुमार, मां धन देवी और भाई जिला अस्पताल पहुंचे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-साइबर टिपलाइन की 11 शिकायतों पर कार्रवाई -बाल यौन शोषण के मामले में मुकदमा दर्ज

दूसरी घटना में 17 वर्षीय किशोरी की मौत

दूसरी घटना जीतनगर क्षेत्र की है। यहां किराये के कमरे में रहने वाली 17 वर्षीय आंचल पुत्री अजय चंद्र निवासी जखेड़ा का शव मंगलवार सुबह फंदे से लटका मिला। आंचल 12वीं की छात्रा थी और पढ़ाई के लिए अपनी मां, दो छोटे भाइयों तथा बड़ी बहन के साथ बागेश्वर में रह रही थी। उसके पिता बाहर नौकरी करते हैं।

परिजनों के अनुसार, आंचल सोमवार देर रात तक उनके साथ बैठी थी। इसके बाद वह दूसरे कमरे में सोने चली गई। सुबह जब परिजन उसे जगाने पहुंचे तो वह फंदे से लटकी मिली। बताया जा रहा है कि इन दिनों उसकी छमाही परीक्षाएं चल रही थीं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-सजा पूरी होने के बावजूद जेलों में बंद कैदियों की रिहाई पर हाईकोर्ट सख्त -सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट

प्रेम प्रसंग की चर्चा, पुलिस खंगाल रही सभी पहलू

दोनों मृतकों के कुछ दोस्तों के अनुसार, युवक और किशोरी एक-दूसरे को जानते थे और उनके बीच प्रेम प्रसंग था। यह भी चर्चा है कि सोमवार को किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। हालांकि, दोनों परिवारों ने प्रेम प्रसंग की बात से इनकार किया है। ऐसे में मौतों के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है और सभी संभावित पहलुओं की पड़ताल कर रही है। मंगलवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119